📘 Dream Darshan Academy – नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions) 👉 सभी ऑनलाइन विद्यार्थियों से निवेदन है कि कृपया नीचे दिए गए नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार के कोर्स में एडमिशन लेते ही ये शर्तें स्वतः लागू होंगी। --- 1. फीस एवं रिफंड पॉलिसी ♦️ एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी। ♦️ कृपया भुगतान से पहले डेमो वीडियो, टीचिंग क्वालिटी, ऐप फीचर्स एवं अन्य सुविधाओं से स्वयं संतुष्ट हो लें। --- 2. क्लासेस एवं कंटेंट अपडेट ♦️नवीनतम वीडियो क्लासेस नियमित रूप से अपलोड की जाएँगी। ♦️ पूरा कोर्स सिलेबस-वार, परीक्षा पैटर्न अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ♦️ आवश्यक परिस्थितियों में क्लास शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। --- 3. स्टडी मटीरियल ♦️ सभी विषयों का PDF स्टडी मटीरियल उपलब्ध रहेगा। ♦️ प्रत्येक टॉपिक के अनुसार नोट्स, असाइनमेंट, प्रैक्टिस सेट, मॉडल पेपर प्रदान किए जाएँगे। --- 4. लॉगिन ID एवं सुरक्षा नियम ♦️ लॉगिन ID केवल एक ही छात्र उपयोग कर सकेगा। ♦️ ID को शेयर या फॉरवर्ड करने पर अकाउंट तुरंत बंद कर दिया जाएगा। ♦️ किसी भी अनधिकृत लॉगिन/स्क्रीन रिकॉर्डिंग से अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। --- 5. वीडियो एक्सेस नियम ♦️ वीडियो केवल ऐप में स्ट्रीमिंग फॉर्मेट में उपलब्ध होंगे। ♦️ वीडियो डाउनलोड, स्क्रीन रिकॉर्ड या शेयर करने की अनुमति नहीं होगी। --- 6. कोर्स वैधता ♦️ कोर्स की वैधता बैच अवधि के अनुसार होगी। ♦️ समय पूर्ण होने पर एक्सेस स्वतः बंद हो जाएगा और समय बढ़ाने का निर्णय कोचिंग प्रबंधन करेगा। --- 7. डाउट समाधान ♦️ विद्यार्थियों के लिए चैट/कमेंट के माध्यम से डाउट सपोर्ट उपलब्ध है। ♦️ समय-समय पर लाइव डाउट सेशन भी आयोजित किए जाएँगे। --- 8. अनुशासन एवं मर्यादा ♦️ चैट, कमेंट या लाइव क्लास में अभद्र भाषा, गलत व्यवहार या नकारात्मक गतिविधि पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। ♦️ किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करना नियम विरुद्ध है। --- 9. तकनीकी सहायता (Technical Support) ♦️ किसी भी तकनीकी समस्या (लॉगिन, वीडियो प्ले, मटीरियल डाउनलोड आदि) के लिए सपोर्ट टीम से संपर्क करें। ♦️ समाधान उचित समय में उपलब्ध कराया जाएगा। --- 10. कोर्स अपडेट एवं अधिकार ♦️ अकादमी कोर्स कंटेंट, फीचर्स, शेड्यूल, बैच टाइमिंग या अन्य नीति में आवश्यकतानुसार बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। --- 11. छात्रों के लिए विशेष दिशानिर्देश (Online Rules) ♦️ क्लास देखने के दौरान स्थिर इंटरनेट का उपयोग करें। ♦️ अपनी प्रोफाइल/मोबाइल नंबर सही रखें ताकि अपडेट समय पर मिल सके। ♦️ असाइनमेंट और टेस्ट समय पर करना अनिवार्य है ताकि प्रदर्शन का मूल्यांकन हो सके। ♦️ किसी दूसरे के नाम से लॉगिन करना या गलत जानकारी देना नियम विरुद्ध है। -- ड्रीम दर्शन अकैडमी आदेशानुसार